ओमान की राजधानी मसक़त की यात्रा पर पहुंचे ईरान के केन्द्रीय बैंक के गवर्नर अब्दुन्नासिर हिम्मती ने कहा है कि ईरान और ओमान के बीच विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर वित्तीय बैंकिंग और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने अपनी यात्रा का उद्देश्य दोनो देशों के आर्थिक, बैंकिंग और व्यापारिक संबन्धों में पुनर्विचार बताया।
ईरान की केन्द्रीय बैंक के गवर्नर का कहना था कि पिछले एक वर्ष के दौरान ओमान के केन्द्रीय बैंक और वहां के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय की ओर से की जाने वाली सहायता से दोनो देशों के संबन्धों में विस्तार हुआ है।
हिम्मती ने बताया कि इस यात्रा के दौरान ओमान के उद्योग, व्यापार एवं पूंजीनिवेश मंत्रियों से भेंटवार्ताएं हुईं जिसमें कुछ एेसे समझौते हुए जिनके परिणाम भविष्य में दिखाई देंगे।